home page

कुशियारा फॉल में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद

 | 
कुशियारा फॉल में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद


मीरजापुर, 25 जुलाई (हि.स.)। लालगंज थाना क्षेत्र स्थित कुशियारा फॉल में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव शनिवार को दूसरे दिन बरामद कर लिया गया।

थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान कलना गहरवार निवासी जयकुमार (26) के रूप में हुई। जयकुमार शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ कुशियारा फॉल पर पिकनिक मनाने गया। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने शुक्रवार को देर शाम तक तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह दोबारा खोज अभियान चलाया गया, जिसमें युवक का शव बरामद कर लिया गया।

थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि डूबे युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा