home page

वाराणसी में नाविकों ने मुख्यमंत्री से नाव संचालन पर लगी रोक हटाने की उठायी मांग

 | 
वाराणसी में नाविकों ने मुख्यमंत्री से नाव संचालन पर लगी रोक हटाने की उठायी मांग


वाराणसी, 11 अगस्त(हि. स.)। वाराणसी में मंगलवार को राजघाट के नाविक समाज के अध्यक्ष दुर्गा मांझी के नेतृत्व में नाविकों ने एक बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नाव संचालन पर लगी रोग को हटाने की मांग की। नाविकों ने बैठक में मांग उठायी कि किसी भी स्थिति में उनके जीवकोपार्जन का मुख्य साधन नाव संचालन ही है। इस समय उनकी नावें गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण रुकी हुई है। जिसे तत्काल चलाने का आदेश दिया जाये।

नाविकों ऋतिक, रामकिशन, पतलु साहनी, पिंटू साहनी, देवानंद ने कहा कि वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा है, जिससे एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में नाव संचालन पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। लेकिन इससे उनके परिवार के भरण पोषण पर पूरा असर है। परिवार का जीवन चलाने के लिए नाव का संचालन होना जरूरी है। बाढ़ की स्थिति में वह स्वयं भी नाव का संचालन रोक देते हैं और जिला प्रशासन की मदद करते हुए खाद्य सामग्रियों की बिक्री में जुटे रहते हैं। अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, ऐसे में नाव के संचालन को पुन शुरू कराया जाना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद