home page

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल, इण्टर अंकपत्र, सह प्रमाणपत्र अगले हफ्ते पहुंचेगे जिलों में

 | 
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल, इण्टर अंकपत्र, सह प्रमाणपत्र अगले हफ्ते पहुंचेगे जिलों में


--बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे अंक पत्र, सह प्रमाणपत्र: क्षेत्रीय सचिव

प्रयागराज, 19 जून (हि.स)। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025-26 के अंक पत्र, सह प्रमाणपत्र बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच गये हैं। जिनकी जांच के बाद जिलों में अगले हफ्ते डीआईओएस कार्यालय पहुंच जाएगा जहां से फिर विद्यालयों को भेजा जाएगा। ऐसे में छात्र-छात्राएं जून के अंतिम हफ्ते से अपने विद्यालयों से अंक पत्र और सह प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे।

इस बार इन अंक पत्रों और सह प्रमाणपत्रों के साथ फेल छात्रों के अंक पत्र भी भेजे जा रहे है जबकि फेल छात्रों के अंक पत्र पहले बाद में भेजे जाते थे। यूपी बोर्ड के अंक पत्र, सह प्रमाणपत्र के साथ क्षेत्रीय कार्यालयों से फेल छात्रों की लिस्ट, हाईस्कूल और इण्टर की चेकलिस्ट, हाईस्कूल और इण्टर का प्रमाण पत्र और कृषि ग्रुप के प्रमाणपत्र भेजे जाएगे।

यूपी बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव कमलेश कुमार ने शुक्रवार काे बताया कि वर्ष 2026 बोर्ड परीक्षा के इण्टरमीडिएट के अंकपत्र और सह प्रमाणपत्र क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच गये है जो अगले बुधवार तक सभी जिलों के डीआईओएस कार्यालय पहुंच जाएगा फिर वहां से संबंधित विद्यालयों में भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि, हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा में करीब 53 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र