बनारस रेल इंजन कारखाना पहुंची अंतरराज्यीय मीडिया टीम, देखी रेल इंजन निर्माण की प्रक्रिया
| Mar 3, 2026, 16:29 IST
वाराणसी, 03 मार्च (हि.स.)। भारत सरकार के ‘डेवलपमेंट कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन डिसेमिनेशन’ (डीसीआईडी) कार्यक्रम के तहत कर्नाटक से वाराणसी पहुँची अंतरराज्यीय मीडिया टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का दौरा किया। मीडिया प्रतिनिधियों ने आधुनिक रेलवे इंजन निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी नवाचारों एवं उत्पादन प्रणाली को नज़दीक से समझा।
इस अवसर पर महाप्रबंधक आशुतोष पंत सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम का स्वागत करते हुए रेल इंजन निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। महाप्रबंधक आशुतोष ने कहा कि अपने देश में बेहतरीन इंजन बनने शुरू हो गए है। जिससे रेल यातायात और भी सहज हो गया है। बरेका ने देश को निर्मित कर बहुत अच्छे इंजन सौंपे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

