home page

भाजपा के प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही दिलाएंगे मिशन-2027 में जीत : धर्मपाल सिंह

 | 
भाजपा के प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही दिलाएंगे मिशन-2027 में जीत : धर्मपाल सिंह


भाजपा के प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही दिलाएंगे मिशन-2027 में जीत : धर्मपाल सिंह


सुलतानपुर, 31 मार्च (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय सुलतानपुर में काशी क्षेत्र के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं मंडल प्रशिक्षण प्रमुखों की महत्वपूर्ण समीक्षा एवं रणनीति बैठक आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन)

धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मिशन-2027 की सफलता का आधार मजबूत, प्रशिक्षित और अनुशासित कार्यकर्ता ही होंगे। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और अनुशासन को आत्मसात करने का माध्यम है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से रात्रि प्रवास को प्रशिक्षण का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में समर्पण, अनुशासन और संगठनात्मक एकात्मता का विकास होता है, जो आगामी चुनावी चुनौतियों में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

बैठक का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने किया। इस दौरान प्रशिक्षण महाअभियान की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना तय की गई। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी के अनुसार बैठक में काशी क्षेत्र के 16 जनपदों के जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी एवं मंडल प्रशिक्षण प्रमुख उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सुलतानपुर जिला प्रभारी मीना चौबे, अमेठी जिला प्रभारी शंकर गिरि, सुलतानपुर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, अमेठी जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, वाराणसी से हंसराज विश्वकर्मा, कौशांबी से धर्मराज मौर्य, गाजीपुर से ओम प्रकाश राय, प्रतापगढ़ से जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, राकेश त्रिवेदी, नागेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त