home page

भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का समापन, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन का पाठ

 | 
भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का समापन, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन का पाठ


मीरजापुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत चुनार विधानसभा के सीखड़ मंडल में मगरहा स्थित बाढ़ राहत केंद्र पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और राष्ट्रसेवा का पाठ पढ़ाया गया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, मूल विचारधारा और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की यात्रा को भारतीय जनसंघ से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं के संघर्ष, त्याग व बलिदान का स्मरण कराया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने की, जबकि संचालन नीरज सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री व मंडल प्रभारी रमेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नारायण सिंह, जिला मंत्री डॉ. विजय पटेल, मारकंडेय सिंह, आलोक सिंह, रणवीर प्रताप सिंह, राहुल त्रिपाठी, शीतलेश्वर प्रसाद पाठक, अनूप सिंह, जय हिंद सिंह, ज्ञानधर शुक्ला, रमाशंकर राजभर, शुभम पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा