home page

भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति कलश यात्रा, साइकिल-बाइक रैली भी निकली

 | 
भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति कलश यात्रा, साइकिल-बाइक रैली भी निकली


- सिटी क्लब में सभा, एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण

मीरजापुर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा ज्योति कलश यात्रा समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिटी क्लब मैदान में सभा हुई, जहां एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक सुचिस्मिता मौर्या, भाजपा प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर, सहकारिता चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल और जिला प्रभारी भानु प्रताप सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के तहत सेवा ज्योति और मशाल यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर सिटी क्लब मैदान पहुंची। इसके अलावा विकास भवन से पटेल चौराहा, भरूहना तक साइकिल रैली और कलेक्ट्रेट से पटेल चौराहा, भरूहना तक बाइक रैली निकाली गई। आयोजकों के अनुसार रैलियों में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, उत्तर कुमार मौर्य, दिनेश तिवारी, बालेन्दुमणि त्रिपाठी और जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा समेत जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा