home page

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा : पंकज चौधरी

 | 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा : पंकज चौधरी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा : पंकज चौधरी


-गिरिजापुरी बॉर्डर पर प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष का ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत

-डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लखीमपुर- खीरी, 14 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का मंगलवार काे लखीमपुर- खीरी में जगह-जगह र्यकर्ताओं ने स्वागत किया। लखीमपुर- खीरी के प्रवेश द्वार गिरिजापुरी में भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में जुटे हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के साथ शीर्ष नेताओं की अगवानी की।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा आज अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के दम पर ही देश के विकास में समर्पण भाव से लगी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। डबल इंजन सरकार में गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान और छात्रों के हित के लिए बनाई जा रही योजनाओं का लाभ बिना किसी भ्रष्टाचार के सीधे जनता तक पहुंच रहा है। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान ही पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गिरिजापुरी में स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के पैतृक गांव जिन्नापुरम पहुंचा, जहां स्थानीय ग्रामीणों और नेताओं ने दोनों शीर्ष पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद अंतर्वेद चौराहे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहब के बनाए संविधान के पदचिह्नों पर चलते हुए ही देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

अंतर्वेद में आयोजित जनसभा का सफल संचालन सरयू प्रकाश पांडे ने किया, जहां क्षेत्र की भारी संख्या में आए लोगों ने मुख्य अतिथियों को बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया। इस पूरे आयोजन के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता, जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री राजेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, श्यामू पांडे, विधायक शशांक वर्मा, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद शंकर अवस्थी, विधायक रोमी साहनी, गोला नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू शुक्ला, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा और जिला सह-मीडिया प्रभारी राजीव मिश्रा सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव