भाजपा ने घोषित किये उप्र विधान परिषद के शिक्षक-स्नातक क्षेत्रों से उम्मीदवार, वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह लड़ेंगे चुनाव
| Sep 29, 2026, 13:53 IST
लखनऊ, 29 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने मंगलवार काे उत्तर प्रदेश के विधान परिषद के शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने छह उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें वाराणसी स्नातक क्षेत्र से केदार नाथ सिंह, वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रमोद कुमार मिश्र को उम्मीदवार घोषित किया है।
इसी प्रकार प्रयागराज-झांसी से अशोक कुमार राठौर, मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश गोयल, आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी और गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से धुव कुमार त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया है। लखनऊ खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र समेत कई अन्य क्षेत्राें से पहले ही उम्मीदवाराें की घाेषणा की जा चुकी है।
हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

