home page

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित

 | 
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित


लखनऊ, 27 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति से मंगलवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी ने प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की।

भाजपा ने पश्चिम क्षेत्र से जमालुद्दीन अल्वी, बृज क्षेत्र में अकलीम अहमद, कानपुर क्षेत्र में रमिन्दर सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किया है।

इसी प्रकार सरदार दिलप्रीत सिंह को अवध, फहद जमाल को काशी और इस्माइल फारूकी को गोरखपुर का क्षेत्रीय अधक्ष बनाया है।

वहीं प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में 43 नाम शामिल हैं। प्रदेश कार्यालय से जारी सूची के अनुसार नसरुद्दीन अंसारी (देवरिया), डॉ० नाजिया आलम (बरेली), राकेश खत्री (लखनऊ), नवेन्दु सिंह इजिकेल (शाहजहांपुर), फैजान रिजवी (फतेहपुर), सरदार गुरप्रीत सिंह (सहारनपुर), ताज जहीर (बलरामपुर), आशीष तलवार (लखनऊ), ऐहतशाम हैदर (आजमगढ़), दिलशाद चौहान (मेरठ), आमिर अहमद (लखनऊ), और अब्दुल्ला चौधरी (नोएडा) को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह जहीर अब्बास जैदी (मथुरा), जीशान खान (लखनऊ), श्री कुरसेद अंसारी (महाराजगंज), और रियाज अहमद अल्वी (हरदोई) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। सुहाना जैन को कोषाध्यक्ष, जीशान (फतेहपुर) को प्रदेश कार्यालय मंत्री, मो० इम्तियाज सिद्दीकी (लखनऊ) को प्रदेश मीडिया संयोजक, जाकिर हुसैन (महोबा) को सोशल मीडिया संयोजक और अफरोज आलम (गोरखपुर) को शोध विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सूची में 12 प्रदेश मंत्रियों, सह-कोषाध्यक्षों, सह-कार्यालय मंत्रियों, सह-मीडिया संयोजकों और शोध विभाग के सह-प्रमुखों की भी जिम्मेदारी तय की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन