home page

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक

 | 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक


- 15 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे चंदईपुर में होगी जनसभा, व्यवस्था टोली ने बनाई रणनीति

मीरजापुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 15 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे चंदईपुर में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बरौधा कचार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में व्यवस्था टोली की बैठक हुई। पंडित दीनदयाल पुरम कॉलोनी स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में जनसभा को सुव्यवस्थित बनाने और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री विद्याधर तिवारी रहे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया।

पदाधिकारियों ने जनसभा स्थल की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और कार्यक्रम के संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। साथ ही अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा हुई।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष गौरव उमर, सुनीता शर्मा, इंद्र कुमार सिंह और उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री डॉ. सीएल बिंद, जिला मंत्री संध्या पटेल और वीरेंद्र प्रताप यादव, डॉ. विजय कुमार, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दुबे, जिला आईटी संयोजक अमित सिंह, जिला सोशल मीडिया संयोजक आनंद मैनी, जिला मीडिया सह प्रभारी रतन कुमार सिंह, सोनू दुबे और अभिनव प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा