home page

बिजनौर जेल में बंदी का शव पेड़ से लटका मिला

 | 
बिजनौर जेल में बंदी का शव पेड़ से लटका मिला


बिजनौर, 10 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला जेल में रविवार को एक बंदी का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर जेल प्रशासन के साथ पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक की पहचान दीपक पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव पृथ्वीपुर के रूप में हुई है। दीपक 18 फरवरी 2025 से लूट के मामले में जेल में बंद था। इस घटना के बाद मृतक के परिवारजनों और गांव वालों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आत्महत्या किए जाने की बात पर गहरा संदेह जताया। परिजनों व सैकड़ों ग्रामीणों ने जजी चौक पर भी रोड जाम करते हुए पुलिस प्रशासन व जेल प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की, बमुश्किल पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया| मौके पर पहुचे पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने जांच कराये जाने का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन शांत हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र