home page

बिहार के उप मुख्यमंत्री 27 मार्च को विंध्याचल आएंगे, करेंगे त्रिकोण परिक्रमा

 | 
बिहार के उप मुख्यमंत्री 27 मार्च को विंध्याचल आएंगे, करेंगे त्रिकोण परिक्रमा


मीरजापुर, 25 मार्च (हि.स.)। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा 27 मार्च को विंध्याचल धाम आएंगे। वे पटना से ट्रेन से विंध्याचल पहुंचेंगे और मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही विंध्य पर्वत पर विराजमान मां काली और मां अष्टभुजा का दर्शन कर त्रिकोण परिक्रमा करेंगे। मां विंध्यवासिनी का शयन आरती भी देखेंगे।

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा 27 मार्च को दोपहर 1:50 बजे भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस से विंध्याचल के लिए रवाना होंगे। शाम 7:05 बजे विंध्याचल रेलवे स्टेशन पहुचेंगे और सड़क मार्ग से विंध्याचल गेस्ट हाउस जाएंगे। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री मां विंध्यवासिनी मंदिर, मां काली और मां अष्टभुजा का विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही वे मां विंध्यवासिनी के बड़ी शयन आरती में भी शामिल होंगे। रात्रि विश्राम विंध्याचल गेस्ट हाउस में करेंगे। अगले दिन 28 मार्च को सुबह 7:30 बजे वाराणसी गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा