home page

आज़मगढ़ : भारतीय मजदूर संघ ने 20 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा

 | 
आज़मगढ़ : भारतीय मजदूर संघ ने 20 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा


लखनऊ/आजमगढ़, 18 जून (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ (भामस) आजमगढ़ के तत्वावधान में श्रमिकों, कर्मचारियों एवं असंगठित क्षेत्र के कामगारों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं 20 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गुरुवार को सौंपा गया।

जिलामंत्री अखिलेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री विपिन बिहारी पाठक, दिलीप चौबे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से न्यूनतम वेतन वृद्धि, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों के नियमितीकरण, पुरानी पेंशन बहाली, सामाजिक सुरक्षा, रिक्त पदों पर भर्ती तथा श्रमिक हितों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार से सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर जिलामंत्री अखिलेश सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सदैव श्रमिकों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना आवश्यक है तथा सरकार को ज्ञापन में उल्लिखित मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा