home page

करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा का सम्मान, बीहड़ वाली माता मंदिर का कायाकल्प : जयवीर सिंह

 | 
करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा का सम्मान, बीहड़ वाली माता मंदिर का कायाकल्प : जयवीर सिंह


फिरोजाबाद, 22 मार्च (हि.स.)। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को जनपद के आस्था के प्रमुख केंद्र बीहड़ वाली माता मंदिर में 388.28 लाख की लागत से पूर्ण हुए पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण का भव्य लोकार्पण किया।

इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि बीहड़ वाली माता मंदिर का यह कायाकल्प केवल ईट-पत्थर का निर्माण नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा का सम्मान है। इस मंदिर को यूपीपीसीएल के द्वारा बनाया जा रहा है। जहां मंदिर प्रांगण का विस्तार, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, कलात्मक प्रवेश द्वार के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सुविधा और सुव्यवस्थित मार्ग बनेगा। पर्यटन मंत्री का इस परियोजना के पीछे का उद्देश्य इस धार्मिक विरासत को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से लैस करना है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राम कैलाश यादव, सुनील वशिष्ठ, पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़