home page

मौका मिला तो जनता की सेवा करूंगा : सुनील सिंह सेवक

 | 
मौका मिला तो जनता की सेवा करूंगा : सुनील सिंह सेवक


बाराबंकी, 30 मार्च (हि.स.)। बाराबंकी जिले में साेमवार काे बजरंग दल के पूर्व प्रदेश संयोजक सुनील सिंह सेवक ने प्रेस वार्ता में कहा है कि यदि भाजपा उन्हें अवसर देती है तो वे विधानसभा रामनगर के लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा करेंगे।

साेमवार काे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद रामनगर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि वे बजरंग दल विहिप से वर्ष 2009 में जुड़े और लगातार आठ साल संगठन को मजबूत करने का काम किया तथा श्री राम मंदिर निर्माण में भी विहिप नेताओं ने जो जिम्मेदारी दी उसे निभाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी