home page

पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनाव में वाराणसी के एक और जनप्रतिनिधि दी गई प्रचार की जिम्मेदारी

 | 
पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनाव में वाराणसी के एक और जनप्रतिनिधि दी गई प्रचार की जिम्मेदारी


-बांग्ला भाषा बोल लेने और समझ लेने से विधायक साैरभ की बढ़ी उपयाेगिता

वाराणसी, 27 मार्च (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनाव में वाराणसी से एक और जनप्रतिनिधि प्रचार में लगा दिए गए हैं। पहले से वाराणसी के रहने वाले मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र पश्चिम बंगाल चुनाव में जमकर प्रचार कर रहे हैं। अब वाराणसी कैंट से विधायक सौरभ श्रीवास्तव को भी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल बुला लिया गया है। विधायक सौरभ श्रीवास्तव हिंदी के अलावा बांग्ला बोल और समझ लेते हैं, इसके लिए उनकी बड़ी उपयोगिता पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में मानी जा रही है।

वाराणसी कैंट से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पश्चिम बंगाल में पहुंचने के बाद अपना एक संदेश जारी करते हुए बताया कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने विश्वास के साथ पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचार के लिए उतारा है। वह पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचार कर रहे हैं तो देख रहे हैं कि यहां लोगों के मकान के दरवाजे पर चैनल गेट, लोहे के गेट और इसके बाद शटर युक्त गेट हैं। मकान में इस तरह के दरवाजे रखने का मुख्य कारण है कि सुरक्षा कई परत में रखनी पड़ रही है। पश्चिम बंगाल में रामराज्य नहीं है, जैसा कि उत्तर प्रदेश में है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद