home page

गोरखपुर : बालस्वर समर कैम्प में खिल रही प्रतिभाओं की रंगीन दुनिया

 | 
गोरखपुर : बालस्वर समर कैम्प में खिल रही प्रतिभाओं की रंगीन दुनिया


गोरखपुर : बालस्वर समर कैम्प में खिल रही प्रतिभाओं की रंगीन दुनिया


गोरखपुर : बालस्वर समर कैम्प में खिल रही प्रतिभाओं की रंगीन दुनिया


गोरखपुर : बालस्वर समर कैम्प में खिल रही प्रतिभाओं की रंगीन दुनिया


गोरखपुर : बालस्वर समर कैम्प में खिल रही प्रतिभाओं की रंगीन दुनिया


गोरखपुर : बालस्वर समर कैम्प में खिल रही प्रतिभाओं की रंगीन दुनिया


गोरखपुर, 23 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के आर्य नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर इन दिनों बच्चों की प्रतिभाओं, रंगों, संगीत और उत्साह से गुलजार है। बालस्वर सेवा संस्थान की ओर से आयोजित बालस्वर समर कैम्प में बच्चे न केवल अपनी गर्मी की छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, बल्कि विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने हुनर को नई पहचान भी दे रहे हैं। 16 मई से प्रारंभ हुआ यह समर कैम्प 31 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें 250 से अधिक बच्चे भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखार रहे हैं।

कैम्प का वातावरण पूरी तरह अनुशासित, सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर दिखाई देता है। कहीं बच्चों के कदम संगीत की धुन पर थिरक रहे हैं तो कहीं रंगों और रद्दी सामानों से सुंदर कलाकृतियां तैयार हो रही हैं। हर ओर सीखने और कुछ नया करने का उत्साह नजर आ रहा है।

आर्ट एवं क्राफ्ट प्रशिक्षिका पलक रावत के निर्देशन में बच्चे अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक सजावटी सामग्री और कलात्मक वस्तुएं तैयार कर रहे हैं। कैम्प में हिस्सा ले रही श्रेया ने शनिवा को बताया कि यहां सीखने के साथ-साथ भरपूर आनंद भी मिल रहा है। उसने कहा कि सुबह होने वाली एरोबिक्स और जुम्बा गतिविधियों से शरीर भी स्वस्थ रहता है और दिनभर नई ऊर्जा बनी रहती है।

वहीं जूडो-कराटे प्रशिक्षक विशाल बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे हैं। बड़ी संख्या में बच्चे उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण लेकर आत्मविश्वास और साहस की नई सीख प्राप्त कर रहे हैं।

कैम्प में सबसे अधिक आकर्षण नृत्य प्रशिक्षण का बना हुआ है। बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण अलग-अलग समूहों में आशीष, नरेंद्र प्रताप सिंह ‘कृष्णा’ एवं मुस्कान गुप्ता बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। यहां बच्चों को सेमी क्लासिकल, सालसा, ब्रेक डांस, लोकनृत्य और कथक आधारित नृत्य की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।

नन्हीं प्रतिभागी तनु अपने डांस प्रदर्शन को लेकर बेहद उत्साहित नजर आई।

समर कैम्प की खास बात यह भी है कि यहां केवल बच्चों ही नहीं बल्कि अभिभावकों का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

शोभित श्रीवास्तव द्वारा संचालित निःशुल्क योग कक्षाओं में बच्चों को लेकर आने वाले अभिभावक भी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और अपने समय का सदुपयोग कर रहे हैं।

कैम्प की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में राहुल चौरसिया अपनी टीम देवांश, मुस्कान और हर्षदीप के साथ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

बालस्वर के संस्थापक राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष अचिंत्य लाहिड़ी के निर्देशन में पूरी टीम बच्चों के लिए सुरक्षित, प्रेरणादायक और रचनात्मक माहौल तैयार करने में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय