यूजीसी के समानता नियमों के विरोध में सवर्ण समाज ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बागपत, 09 मार्च (हि.स.)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए समानता नियमों के विरोध में बागपत जिले में स्वर्ण समाज प्रतिनिधियों ने आज जुलूस निकाला और धरना प्रदर्शन करने के बाद बड़ौत तहसील पहुंच कर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर प्रसासनिक सेवा से त्यागपत्र देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि यूजीसी द्वारा अधिसूचित नए 'इक्विटी रेगुलेशन' (समानता नियम) समाज को बांटने वाले हैं।
उन्हाेंने आगे कहा कि यह कानून पूरी तरह से सामान्य वर्ग के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियाें इन नियमों को भेदभावपूर्ण बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की और इस माैके पर 16 बिंदुओं की मांग रखते हुए राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन बड़ौत तहसीलदार को सौंपा। इस मौके पर दीपक शर्मा, सक्षम पण्डित, राधेश्याम शर्मा, अंकुर त्यागी, सचिन त्यागी, संजय त्यागी आदि के साथ सैकड़ों आंदोलनकारी शामिल रहे। ---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

