home page

ब्राह्मण युवक पर समुदाय विशेष के लोगों ने किया हमला, एफआईआर के बावजूद पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार

 | 
ब्राह्मण युवक पर समुदाय विशेष के लोगों ने किया हमला, एफआईआर के बावजूद पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार


-पुलिस कार्यशैली से नाराज ब्राह्मण समाज ने की बैठक

बागपत, 19 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव तिलवाड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आक्राेशित लाेगाें ने ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियाें के साथ शनिवार को बैठक कर पूरी घटना पर रोष जताया गया है और आरोपिताें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में सचिन कुमार पुत्र ओमपाल शर्मा निवासी तिलवाड़ा ने बताया कि 15 सितंबर की शाम करीब 6 बजे गांव में ही कुछ लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि गांव के ही युसुफ, आरिफ, शाहिद और शमशाद ने लाठी-डंडों से हमला करते हुए सचिन कुमार और अभिनव कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव में आए अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई।

घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। लेकिन घटना के तीन दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसको लेकर शनिवार को ब्राह्मण समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है। मामले को लेकर छपरौली थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी