home page

बागपत पुलिस ने 179 खोए मोबाइल बरामद किये, लाेगाें काे लाैटाए

 | 
बागपत पुलिस ने 179 खोए मोबाइल बरामद किये, लाेगाें काे लाैटाए


बागपत, 15 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत में पुलिस के सर्विलांस सेल और सभी थानों की संयुक्त टीम ने आम लाेगाें के अलग—अलग कारणों से गुम 179 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।

एसपी बागपत पूर्णेन्दु सिंह ने गुरुवार काे प्रेस वार्ता में बताया कि जनता के खोए मोबाइलों के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर सीईआईआर पाेर्टल के माध्यम से सभी थानों - कोतवाली बागपत, सिंघावली अहीर, बिनौली, खेकड़ा, चांदीनगर, बालैनी, बड़ौत, रमाला, छपरौली एवं सर्विलांस सैल की संयुक्त टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। टीम ने कठिन परिश्रम करते हुए जनपदीय, गैर जनपदीय व गैर प्रांतों से विभिन्न कंपनियों के 179 मोबाइल बरामद किए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी