home page

दुख की घड़ी में हम सब अपर्णा के साथ : डॉ बबीता सिंह

 | 
दुख की घड़ी में हम सब अपर्णा के साथ : डॉ बबीता सिंह


लखनऊ, 13 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान ने प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन की जानकारी पर कहा कि उनकी पत्नी अपर्णा यादव भले ही आयोग में मेरे साथ हैं, लेकिन हम लोग किसी के पर्सनल चीजों में इंटरफेयर नहीं करते हैं। उनके निधन का समाचार टीवी चैनल्स के माध्यम से मिला है और अभी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं मालूम है। दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ है।

यह बातें डॉ बबीता सिंह चौहान ने बुधवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कही। उन्होंने प्रतीक के अचानक और कम आयु में निधन के सवाल पर कहा कि इधर देखा जा रहा कि 25-26 साल के लोगों की हार्ट अटैक से मृत्यु हो जा रही है तो कम उम्र में किसी को क्या हो जाता है, इस पर कुछ कहना ठीक नहीं। उनके दोस्त क्या आरोप लगा रहे हैं इससे अच्छा है कि अभी हम सब उनको (अपर्णा यादव) और परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दे। अपर्णा से बातचीत के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रतीक यादव दिवंगत नेताजी मुलायम सिंह यादव के बेटे और समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई एवं मौजूदा उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे। प्रतीक यादव की बुधवार सुबह संदेहास्पद मौत हो गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा