गायत्री चेतना केंद्र पर जनकल्याण के लिए हुआ गायत्री महायज्ञ का आयोजन
गोरखपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाेरखपुर में साेमवार काे अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सतत मार्गदर्शन में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट द्वारा राप्तीनगर क्षेत्र की गणेशपुरम कॉलोनी स्थित गायत्री चेतना केंद्र पर जनकल्याण, मानव उत्थान एवं सबको सद्बुद्धि, सबका उज्ज्वल भविष्य की भावना के साथ गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में पत्रकार अमित कुमार श्रीवास्तव एवं अध्यापिका श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव ने विधि-विधान से महायज्ञ सम्पन्न कराया। यज्ञ का संचालन वरिष्ठ परिव्राजक कैलाश एवं अवधेश तिवारी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान रचनात्मक ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी डॉ. दीनानाथ सिंह ने बताया कि गायत्री चेतना केंद्र पर विगत 18 वर्षों से यह महायज्ञ निरंतर आयोजित हो रहा है, जिसका उद्देश्य जन-जन में सुख, शांति, समृद्धि, सद्विचार एवं नैतिक जागरण का प्रसार करना है। प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले इस महायज्ञ में एक नवीन दंपति को मुख्य यजमान बनाया जाता है, जिन्हें गायत्री परिवार के आदर्शों से परिचित कराते हुए मिशन की सदस्यता दिलाई जाती है तथा उन्हें “आदर्श दंपति” के रूप में सम्मानित किया जाता है।
कार्यक्रम का संचालन युवा समन्वयक राज कौशिक ने किया, जबकि व्यवस्था की जिम्मेदारी सतीश सिंह दिवाकर, राजवीर शाही एवं अजय मौर्य जी ने संभाली। भोजन प्रसाद व्यवस्था का अनिता सिंह, निक्की शाही, कोनी निवासी बिटिया, कमलेश सिंह ने जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. अनीता पांडे, ज्योति सिंह, वंदना उपाध्याय, रीना सिंह, निक्की शाही, चंद्रशेखर उपाध्याय, वाचस्पति पांडे, राजवीर शाही, ज्ञान प्रकाश, सत्येंद्र नागवंशी, रंजीत बहादुर सिंह, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, मधु श्रीवास्तव, रवीश कुमार गौड़, सतीश सिंह दिवाकर प्रसाद, अजय कुमार मौर्य, राधेश्याम गौड़, एम.एल. यादव सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

