शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बटुकों को बांटा प्रसाद
वाराणसी, 05 मार्च(हि. स.)। वाराणसी के केदार घाट स्थित श्रीविद्या मठ में ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने होली के दूसरे दिन बटुकों को प्रसाद बांटकर होली की शुभकामनाएं दी। मठ में रहने वाले बटुकों ने भी पंक्तिबद्ध होकर बारी-बारी शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि होली के अवसर पर श्री विद्या मठ में उनसे मिलने आए सभी लोगों एवं बटुकों को वह अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। होली के पश्चात उनकी अग्रिम तैयारी लखनऊ पहुंचकर गौ माता को न्याय दिलाने की है।
शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद बटुकों ने कहा कि पूज्य शंकराचार्य जी प्रतिवर्ष उन्हें होली पर अपना आशीर्वाद देते हैं। गुरु शिष्य की परंपरा के अंतर्गत उन्होंने अपने गुरु से आशीर्वाद लिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

