home page

औरैया : डंपर ने बाइक सवार सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी को रौंदा, मौत

 | 
औरैया : डंपर ने बाइक सवार सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी को रौंदा, मौत


औरैया, 04 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्ततम जेसीज चौराहे पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक मिट्टी खाली करके लौट रहे डंपर ने जेसीज चौराहे पर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर सड़क हादसे के चलते बाधित यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।

कोतवाली सदर प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्दुघटना में मृतक की पहचान भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जवान सुरेश सिंह सेंगर (55) के रूप में हुई है। वर्तमान में मृत सैन्य कर्मी एनटीपीसी में कार्यरत थे।

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा डंपर चालक की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार