home page

गांव-गांव पहुंचीं रंजना पाल, सुख-दुख में शामिल होकर लोगों से किया संवाद

 | 
गांव-गांव पहुंचीं रंजना पाल, सुख-दुख में शामिल होकर लोगों से किया संवाद


आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को समर्थन की अपील

औरैया, 20 सितंबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव एवं देश की प्रथम ड्रोन पायलट रंजना पाल ने गांवों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने हरचंदपुर, रामगढ़, सराय पुख्ता, पूर्वा भवानी, मुड़याई समेत अन्य स्थानों पर पहुंचकर लोगों के सुख-दुख में सहभागिता की और ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की नीतियों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं व समर्थकों से चर्चा की।

रंजना पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को भी सुना। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। रंजना पाल ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में शामिल होना ही समाजवादी कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना अमूल्य वोट देकर मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें पार्टी के मंच तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

रंजना पाल ने कार्यकर्ताओं से भी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहें और लोगों से लगातार संवाद बनाए रखें।

इस दौरान सेक्टर प्रभारी राकेश सविता, बूथ अध्यक्ष सतीश यादव, पंचम सिंह पाल, सुनील कुमार सक्सेना (सोनू), राहुल मस्ताना, सतेंद्र यादव समेत अन्य साथी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने रंजना पाल के साथ गांवों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया और आगामी चुनाव को लेकर संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार