home page

पुलिस कार्यालय में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

 | 
पुलिस कार्यालय में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस


औरैया, 14 अगस्त (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में शुक्रवार को 14 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभाजन के दौरान पीड़ित हुए तथा जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने कुछ समय का मौन धारण कर विभाजन की त्रासदी में प्रभावित लोगों को याद किया गया। अधिकारियों ने विभाजन के दौरान लोगों को झेलनी पड़ी पीड़ा और कठिन परिस्थितियों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी बिधूना सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों में भी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। थाना परिसरों में पुलिसकर्मियों ने मौन रखकर विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार