पीडीए जनचौपाल छह अक्टूबर को, सपाइयों ने गांव-गांव किया जनसंपर्क
| Oct 5, 2026, 14:07 IST
औरैया, 05 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में अटसू में छह अक्टूबर को प्रस्तावित पीडीए जनचौपाल को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जनसंपर्क में जुट गए हैं। सोमवार को अजीतमल क्षेत्र के कई गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया गया और जनचौपाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा और आलोक कुमार शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
पीडीए जनचौपाल की तैयारियों को लेकर ग्राम कुल्हुरुआ, चावरपुर, राउपुर, आलमगीरपुर, जानिशनगर, तेज का पुरवा और चकसत्तापुर , पुरवा हरसहाय, लालपुर, कल्ले का पुरवा, मोद्दीनपुर और अटसू में भी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

