डीएलएड परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण संपन्न, 197 अभ्यर्थियों ने छोड़ी
औरैया, 21 सितंबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अजीतमल में डीएलएड-2025 बैच के छात्र-छात्राओं एवं 2024 बैच के बैक पेपर वाले अभ्यर्थियों की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। जिले में बनाए गए सात परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
प्रथम पाली में बाल विकास विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें कुल 1675 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1478 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 197 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा को लेकर केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थीं। परीक्षा प्रभारी के साथ डायट से एक-एक शिक्षक की प्रवेक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई गई थी।
दूसरी पाली में शिक्षण-अधिगम के सिद्धांत विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पर्याप्त इंतजाम रहे। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डायट प्राचार्य कपूर सिंह ने बताया कि सभी सातों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

