home page

मासूम को 10 रुपये का लालच देकर ले गया युवक, परिजनाें ने लगाया दुष्कर्म का आराेप

 | 
मासूम को 10 रुपये का लालच देकर ले गया युवक, परिजनाें ने लगाया दुष्कर्म का आराेप


औरैया, 22 फरवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के दरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर में रविवार काे एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी खेत में सिंचाई कर रही थीं। इसी दौरान उनके नाती दादी के पास जा रहा था कि बाइक सवार युवक बच्चे को 10 रुपये का लालच देकर अपने साथ पास खड़े बबूल के पेड़ों की ओर ले गया। लाैटने पर बच्चे की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों के अनुसार बच्चे के शरीर से रक्तस्राव हाेने से गलत कृत्य किए जाने की आशंका है । बच्चे काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया शुरू कर दी।

क्षेत्राधिकारी बिधूना पियूष मिश्रा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को तहरीर प्राप्त कर आरोपित की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार