home page

भाजपा प्रदेश महामंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर का कार्यकर्ताओं ने बनाई रूपरेखा

 | 
भाजपा प्रदेश महामंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर का कार्यकर्ताओं ने बनाई रूपरेखा


23 सितंबर को औरैया आएंगे प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी, जिले की सीमा से जिला कार्यालय तक होगा स्वागत

औरैया, 21 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी बनाए जाने के बाद शंकर लाल लोधी के प्रथम बार औरैया आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके साथ नवनियुक्त जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई के प्रथम जनपद आगमन को लेकर सोमवार को जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित कर स्वागत एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि शंकर लाल लोधी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का प्रभारी बनने से निश्चित तौर पर औरैया जिले के संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि 23 सितंबर बुधवार को प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी का जिले की सीमा अनंतराम टोल प्लाजा पर सुबह 10:30 बजे भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मंडी समिति गेट, औरैया में स्वागत कार्यक्रम होगा। यहां से प्रदेश महामंत्री सीधे जिला कार्यालय पहुंचेंगे, जहां स्वागत के बाद वह विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में अलग-अलग हिस्सा लेंगे। उन्होंने अपेक्षित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर जिला कार्यालय पहुंचने का आह्वान किया।

वहीं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता और विधायक गुड़िया कठेरिया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता खुश है।

जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने बताया कि नवनियुक्त जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई का जिले की सीमा महटोली पर सुबह नौ बजे भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री के स्वागत के लिए अनंतराम टोल प्लाजा पहुंचेंगे।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार ने किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय, विशाल शुक्ला, मनु राजपूत, सौरभ भूषण शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर, रानी पोरवाल, इंद्रपाल पाल, अमरचंद राठौर, प्रतीक सिंह, आशीष दुबे, वासुदेव प्रजापति, कुंवर सिंह बाथम, अवधेश भदौरिया, दीक्षांत गुप्ता, अवध चतुर्वेदी, रामजी बाजपेई सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार