home page

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम, कंचौसी के खिलाड़ियों का दबदबा

 | 
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम, कंचौसी के खिलाड़ियों का दबदबा


औरैया, 12 अगस्त (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कंचौसी में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार चौबे ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन-अर्चन करने के बाद फीता काटकर एवं पहलवानों का हाथ मिलाकर किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में बालक और बालिका पहलवानों ने जोरदार मुकाबले किए। 35 किलो भार वर्ग में कंचौसी के साहिल ने स्वर्ण पदक, 35 से 38 किलो में अजीतमल के अनीश बेरी धनकर, 38 से 41 किलो में पीएमश्री कंचौसी के कन्हैया, 41 से 44 किलो में अजीतमल के आदर्श भादसान, 44 से 48 किलो में कंचौसी के रजत सिंह तथा 48 से 52 किलो भार वर्ग में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कंचौसी के विवेक कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया।**

बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 30 किलो भार वर्ग में पीएमश्री विद्यालय कंचौसी की शिवानी, 30 से 33 किलो में अजीतमल की गुंजन, 33 से 36 किलो में अजीतमल की कामिनी, 36 से 39 किलो में एरवाकटरा की मुस्कान तथा 39 से 42 किलो भार वर्ग में एरवाकटरा की आफरीन ने स्वर्ण पदक जीते।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार, अनुदेशक रामेंद्र प्रताप सिंह और आशीष अवस्थी ने निभाई।

इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक मनीष मिश्रा, जिला व्यायाम शिक्षिका रश्मि पाठक, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सौरभ त्रिपाठी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक शिव प्रताप सिंह, मुकुल यादव, विपिन कुमार, मित्र प्रकाश दुबे समेत शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपने-अपने मुकाबलों में दमखम दिखाया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और उनमें खेल भावना का विकास होता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार