home page

औरैया में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार

 | 
औरैया में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार


औरैया, 16 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के दिबियापुर थाना पुलिस ने मंगलवार को जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते, नकदी और मालफड़ बरामद किया है। आरोपिताें के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मंगलवार को थाना दिबियापुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के आगे विकास वैली की ओर जाने वाली सड़क के पास खाली जगह में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपिताें के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, 6550 रुपये मालफड़ तथा जामा तलाशी में 1250 रुपये नकद बरामद हुए। इस मामले में थाना दिबियापुर में मु0अ0सं0 228/26 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार