home page

औरैया में अवैध परिवहन करते दो वाहन सीज, एक लाख रुपये जुर्माना भी लगा

 | 
औरैया में अवैध परिवहन करते दो वाहन सीज, एक लाख रुपये जुर्माना भी लगा


औरैया, 27 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने देर रात सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में औरैया-जालौन रोड पर यह अभियान संचालित किया गया।

प्रशासन द्वारा खनिज से लदे डेढ़ दर्जन वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में दो वाहन अवैध रूप से खनिज परिवहन करते पाए गए, जिन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया। साथ ही इन दाेनाें वाहनाें से संबंधित संचालकों पर 1,05,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार