अशोक सिंहल की 100 वीं जयंती पर काशी के गणमान्य नागरिकों को दिया जाएगा वेद सेवक सम्मान
वाराणसी, 26 सितम्बर (हि. स.)। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक अशोक सिंहल की 100 वीं जयंती पर विश्व हिंदू परिषद की काशी इकाई की ओर से रविवार को सामूहिक रूप से वेद भगवान का पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर वेदों की सेवा में समर्पित काशी के गणमान्य नागरिकों को वेद सेवक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी शनिवार को विजय चौधरी ने दी।
वाराणसी में विश्व हिंदू परिषद के सक्रिय पदाधिकारी विजय चौधरी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी वर्ष पर संपूर्ण देश में कार्यक्रम आयोजित है। काशी में तय कार्यक्रम मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्ध पीठ श्री नरसिंह मठ में प्रातः 11 बजे से एक बजे तक विधि विधान होगा। इस कार्यक्रम में वाराणसी के कई गणमान्य लोग और विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय पदाधिकारी गण मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में जो सबसे महत्वपूर्ण बात है, काशी के गणमान्य नागरिकों को वेद सेवक सम्मान दिया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

