home page

अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष में विहिप ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया विशेष रुद्राभिषेक

 | 
अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष में विहिप ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया विशेष रुद्राभिषेक


वाराणसी, 26 सितंबर (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक और विश्व हिंदू परिषद के शिल्पकार स्व. अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया।

विहिप काशी प्रान्त की ओर से आयोजित इस अनुष्ठान में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। रुद्राभिषेक और पूजन का संपूर्ण ब्राह्मण कार्य विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित 'वेद विद्यालय नरसिंह मठ' के विद्यार्थी बिट्टू,नितिन,अभिनव व अनंत के द्वारा संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने अशोक सिंघल के हिंदू समाज और राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि अशोक सिंघल का संपूर्ण जीवन हिंदू समाज के जागरण और उत्थान को समर्पित रहा। आज उनके जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर बाबा विश्वनाथ से राष्ट्र के कल्याण और सनातन संस्कृति की समृद्धि की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत सहमंत्री सत्य प्रकाश सिंह,भूपेंद्र,विनोद,विकल्प,मोहित,श्याम सुंदर,शिव प्रकाश,अनुपम,परशुराम और विनय तिवारी सहित संगठन के कई प्रमुख सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी