home page

जनसुनवाई में अनुप्रिया पटेल ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

 | 
जनसुनवाई में अनुप्रिया पटेल ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश


मीरजापुर, 20 अप्रैल (हि.स.)। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को मीरजापुर में सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन, एनडीए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका प्रमुख लक्ष्य है और जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में एनडीए के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम नागरिक एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा