आंनदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा फल घोषित, मेधावी सम्मानित
सीतापुर, 30 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर स्थित आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राम निवास सिंह ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए आगामी शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रबंधक श्रीराम रस्तोगी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
परीक्षा प्रमुख राजेश पाण्डेय ने सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित करते हुए बताया कि कक्षा 6, 7, 8, 9 व 11 की परीक्षा में कुल 984 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में कक्षा 7-सी की छात्रा शीतल राज ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में कक्षा 9 के छात्र आदित्य तिवारी एवं विभू मिश्रा ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की छात्राएं कृष्णा पाण्डेय, कावेरी पाण्डेय, काव्या पाण्डेय, आन्या जायसवाल, अवंतिका पटेल, स्नेह लता मिश्रा, अर्पिता मिश्रा तथा छात्र रचित शुक्ल व अनुराग को पूरे सत्र में शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रबंधक श्रीराम रस्तोगी, प्रधानाचार्य राम निवास सिंह व उपप्रधानाचार्य नीरज पाण्डेय द्वारा विशिष्ट पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शिशु वाटिका वर्ग में 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया। एलकेजी, यूकेजी, नर्सरी, प्रथम व द्वितीय कक्षाओं में क्रमशः अथर्व सिंह, श्रेयांश सिंह, अनन्या जायसवाल, ईशान पांडेय, आरोही वर्मा, काव्या राजपूत, अंबिका सिंह, अथर्व प्रजापति, सिद्धि दीक्षित, अर्नव मिश्रा, प्रणव राज तिवारी, यश रस्तोगी, रुद्र मिश्रा, कुशाग्र शुक्ला, मिताली पटेल आदि ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। शिशु वाटिका प्रभारी हिमांशी रस्तोगी द्वारा अथर्व सिंह को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का अवार्ड प्रदान किया गया।
समारोह में शिशु वाटिका, जूनियर व सीनियर वर्ग के सभी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परीक्षा प्रमुख राजेश पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, गौरव सिंह सहित सभी शिक्षक, आचार्य-आचार्या, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Mahesh Sharma

