home page

जुमा के नमाज की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रख कर नमाज अता : पुलिस कमिश्नर

 | 
जुमा के नमाज की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रख कर नमाज अता : पुलिस कमिश्नर


वाराणसी, 13 मार्च(हि. स.)। वाराणसी में रमजान माह के आखिर शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के आला अधिकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि अलविदा जुमा की नमाज पर वाराणसी की तमाम मस्जिदों के बाहर सुरक्षा इंतजाम रखे गए और एहतियात के तौर पर फ्लैग मार्च भी किया गया। ज्ञानवापी क्षेत्र, नई सड़क की मस्जिद लंगड़े हाफिज, मस्जिद खरबूजा शहीद, नदेसर की जामा मस्जिद, मस्जिद लाट सरैंया, परेड कोठी मस्जिद, मदनपुरा में मस्जिद, रेवड़ी तालाब की बड़ी मस्जिद सहित तमाम प्रमुख मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रख कर नमाज अता हुई है।

वही, एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी के हाथों में ड्रिप लगी हुई देखी गई और उन्होंने नई सड़क क्षेत्र को पूरी तरह से चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में बनाए रखा। इस दौरान डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि दालमंडी के मौजूदा हालात के मद्देनजर यहां की मस्जिदों को जुम्मे की नमाज के लिए विशेष सुरक्षा दी गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्क और सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए वह स्वयं भी सक्रिय रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद