home page

उप्र में पुराने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे, रिकॉर्ड सीटें जीतकर बनाएंगे सरकार : अखिलेश यादव

 | 
उप्र में पुराने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे, रिकॉर्ड सीटें जीतकर बनाएंगे सरकार : अखिलेश यादव


लखनऊ, 21 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर हलचल दिनों—दिन तेज होती जा रही हैं। सोमवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने चुनावी तैयारियों को लेकर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारी दी।

अखिलेश यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में सपा का पुराना गठबंधन ही बरकरार रहेगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो उत्तर प्रदेश की रिजर्व्ड सीटें हैं, जिन्हें समाजवादी पार्टी नहीं जीत पाई, यहां बैठे लोगों (पार्टी कार्यकर्ता) ने संकल्प लिया है कि हम अभी तक की रिकॉर्ड सीटें जीतेंगे और सरकार बनाएंगे।

अखिलेश ने भाजपा सरकार पर कानून और न्याय व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न्यायालय की सख्त टिप्पणियों के बावजूद सुधार नहीं कर रही है। ये सरकार तो वो है, जो जान ले रही है। सपा इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाएगी। न्यायालय पर इसको भरोसा नहीं है। यह सच सबको बताएंगे।

अखिलेश यादव ने आराेप है कि कहा कि भाजपा आरक्षण के पक्ष में नहीं है। सरकारी नौकरियों में मिलने वाले आरक्षण को प्रभावित करने के लिए आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट से आसान नहीं है कमीशन लेना, इसलिए आउटसोर्स कंपनियों से ये लोग सीधा कमीशन ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग पीडीए के अधिकारियों की तैनाती नहीं करते हैं। वहीं, चुनाव संबंधी जिम्मेदारी में तो 10 प्रतिशत भी तैनाती नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें, आप सबको मिलकर अपने देश को ताकतवर बनाना है।

अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का बिना नाम लिए उन पर तीखा हमला बोला। दरअसल, मायावती ने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रथ के रंगों पर सवाल उठाए थे। इस पर अखिलेश ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इकरंगी लोगों को हमेशा एक ही रंग दिखाई देता है। स्क्रीन पर गमछे और कपड़ों का रंग अलग दिखता है, लेकिन कुछ लोगों को समझ नहीं आता और उन्हें अपनी आंखों के इलाज की जरूरत है।

अखिलेश यादव 24 सितंबर को पीडीए रथ से जाएंगे रायबरेली

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए रथ से 24 सितंबर को रायबरेली के एक दिवसीय दाैरे पर जाएंगे। वह करीब 12 बजे चुरुआ पहुंचेंगे और दोपहर डेढ़ बजे विधायक राहुल लोधी के आवास जाएंगे। शाम पांच बजे तक रायबरेली में रहकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा