सिंगापुर में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे मुरादाबाद के आदित्य देबनाथ
| Jun 21, 2026, 20:20 IST
मुरादाबाद, 21 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद स्थित सिविल लाइन क्षेत्र के पटेल नगर रेलवे हरथला कॉलोनी निवासी और आईआईटी खड़गपुर में बीटेक चौथे वर्ष के छात्र आदित्य देबनाथ 22 जून से सिंगापुर में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस हिस्सा लेंगे।
पिता उत्तम कुमार देबनाथ ने रविवार को बताया कि आदित्य नेशनल यूनिवर्सिटी सिंगापुर में 22 से 26 जून तक निर्माण कार्य में ऑटोमेशन और रोबोटिक्स विषय पर होने वाली 43 वीं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। आदित्य रविवार को सिंगापुर पहुंच गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि पढ़ाई के साथ आदित्य वर्तमान में बंगलूरू में सैमसंग में रिसर्च एंड डेवलपमेंट विंग में इंटर्नशिप भी कर रहे हैं।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

