home page

डिवाइडर से टकराई माेटरसाईकिल, युवक की मौत

 | 
डिवाइडर से टकराई माेटरसाईकिल, युवक की मौत


मीरजापुर, 01 मई (हि.स.)। चुनार कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर पेट्रोल पंप के पास गुरूवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार माेटरसाईकिल डिवाइडर से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

भरूहना निवासी रामसागर चौहान (पुत्र विजय शंकर चौहान) अपने साथी विजय के साथ पासपोर्ट संबंधी कार्य से वाराणसी गए थे। देर रात घर लौटते समय एनएच-35 पर पिरल्लीपुर गांव के पास उनकी बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में रामसागर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी विजय को हल्की चोटें आईं। मृतक रामसागर अविवाहित था।

चौकी प्रभारी कजरहट सदानंद सिंह ने बताया कि बाइक के डिवाइडर से टकराने के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजन को सौंप दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा