home page

अनियंत्रित कार की टक्कर से किशोर की मौत, युवक गंभीर

 | 
अनियंत्रित कार की टक्कर से किशोर की मौत, युवक गंभीर


मीरजापुर, 30 मार्च (हि.स.)। हलिया थाना क्षेत्र के लालगंज-हलिया मार्ग पर बरी गांव में सोमवार दोपहर काे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हलिया गांव निवासी इस्माइल का 15 वर्षीय पुत्र मुक्तार मुहम्मद किसी कार्य से बरी गांव गया था। वहां से लौटते समय मीरजापुर की ओर से आ रही अनियंत्रित क्रेटा कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आगे पैदल चल रहे हलिया कस्बा निवासी 19 वर्षीय राहुल कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। दाेनाें युवकाें काे राैंदने के बाद कार ने आगे खड़ी बसुहरा गांव निवासी शिवचरन की बाइक को भी टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर थाने पहुंच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल राहुल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने मौके का निरीक्षण कर शवाें काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा