home page

रिंग रोड पर भिड़े तीन ट्रेलर, दो चालकों की मौत

 | 
रिंग रोड पर भिड़े तीन ट्रेलर, दो चालकों की मौत


वाराणसी, 18 अप्रैल(हि. स.)। वाराणसी में चोलापुर थाना क्षेत्र के हरिबल्लमपुर गांव में शनिवार को रिंग रोड पर तीन ट्रेलरों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दो चालकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

एसीपी विदुष ने बताया कि हादसे की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने पाया कि ट्रेलर चालक श्याम सुंदर यादव (21) निवासी बटौआ, नौगढ़, जनपद चंदौली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो घायल चालकों को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनमें से एक और चालक की मौत हो गई। तीसरे घायल चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद