home page

सोनभद्र सड़क दुघर्टना में मेडिकल कॉलेज में तैनात डाक्टर की मौत

 | 
सोनभद्र सड़क दुघर्टना में मेडिकल कॉलेज में तैनात डाक्टर की मौत


सोनभद्र, 06 मई (हि.स.)। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार मेडिकल कॉलेज में तैनात डाक्टर अनुभव मिश्रा की मौत हो गई।

राबर्टसगंज कोतवाली निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा अनुसार पुसौली गांव निवासी मिथिलेश कुमार मिश्रा के पुत्र 28 वर्षीय डा० अवधेश मिश्रा मेडिकल कॉलेज राबर्ट्सगंज में तैनात थे। बुधवार की शाम लगभग 6:45 बजे वह अपनी बाइक से मेडिकल कॉलेज लोढ़ी से रॉबर्ट्सगंज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी के पास किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग व पुलिस ने उन्हें फौरन जिला अस्पताल लोढ़ी के इमरजेंसी एल-2 वार्ड में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी