home page

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांतीय अभ्यास वर्ग कानपुर में 19 जून से, औरैया से 20 कार्यकर्ता लेगें हिस्सा

 | 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांतीय अभ्यास वर्ग कानपुर में 19 जून से, औरैया से 20 कार्यकर्ता लेगें हिस्सा


औरैया, 19 जून (हि. स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत द्वारा आयोजित प्रांत अभ्यास वर्ग में प्रतिभाग करने के लिए औरैया जनपद से 20 कार्यकर्ताओं का दल को कानपुर के लिए रवाना हुआ। यह चार दिवसीय अभ्यास वर्ग 19 जून से 22 जून तक प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (PSIT) कानपुर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का प्रस्थान संघ कार्यालय औरैया से उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

विभाग संयोजक सुदीप चौहान ने बताया प्रांत अभ्यास वर्ग परिषद का एक महत्वपूर्ण वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम माना जाता है। इसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, छात्र हितों से जुड़े विषयों तथा आगामी कार्ययोजनाओं के संबंध में विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। वर्ग के दौरान बौद्धिक सत्र, समूह चर्चा, नेतृत्व विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण से जुड़े विविध कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

इस अवसर पर विभाग संयोजक सुदीप चौहान ने कहा कि अभ्यास वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक, सामाजिक और संगठनात्मक विकास का प्रभावी माध्यम है। इससे युवाओं में राष्ट्र एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव मजबूत होता है और संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा मिलती है। जिला संयोजक भानु प्रताप के नेतृत्व में रवाना हुए कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। परिषद पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अभ्यास वर्ग से प्राप्त अनुभव और प्रशिक्षण के आधार पर कार्यकर्ता छात्र एवं समाज हित के कार्यों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार