समाधन दिवस पर 127 मिली शिकायतों का मौके पर 44 मामलों का निस्तारण
देवरिया, 09 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया के जिले के सभी थाना में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 127 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 44 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसके तहत सभी थानों पर हल्का प्रभारी और बीट पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की अलग डेस्क लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष प्रार्थना पत्रों के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

