उत्तर प्रदेश में 38 आईएएस अधिकारियाें के तबादले, 05 जिलाें के डीएम बदले
लखनऊ, 14 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की देर रात काे 38 आईएएस अधिकारियाें का तबादला किया है। इनमें पांच जिलाें के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, सयुंक्त प्रबंध निदेशक के अधिकारी शामिल हैं। तबादलाें काे आगामी विधानसभा चुनाव-2027 से जाेड़कर देखा जा रहा है।
शासन ने जिन आईएएस अधिकारियाें के तबादले किए हैं, उनमें प्रथमेश कुमार काे सीतापुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वह लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। जाेगिंद्र सिंह काे विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति से जिलाधिकारी बिजनाैर, सुनील कुमार सिंह काे अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नाेएडा से जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन काे महाराजगंज का नया डीएम बनाया गया है। वहीं, महाराजगंज के गाैरव सिंह साेगरवाल काे सिद्धार्थनगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा अनुज सिंह काे लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, वंदना त्रिपाठी काे अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल, संदीप कुमार काे मुख्य विकास अधिकारी मेरठ, प्रतिभा सिंह काे अपर आयुक्त कानपुर मंडल समेत 38 आईएएस अधिकारियाें के तबादले किए गए हैं। --------------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

