home page

यूपी के बदायूं जिले की गौशाला में 20 गाेवंशाें की मौत

 | 
यूपी के बदायूं जिले की गौशाला में 20 गाेवंशाें की मौत


लखनऊ, 27 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की म्याऊॅ की गौशाला अभिगांव में हाइपोथर्मियां के कारण 20 गोवंशों की मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध गौशाला की ओर एक पत्र जारी कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है

इस गौशाला का संचालन शारदा जन कल्याण समिति की ओर से किया जाता है। इस संबंध में बताया गया कि जनपद में तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण विकास खंड म्याऊॅ की गौशाला अभिगांव में हाइपोथर्मियां के कारण 20 गोवंशों की मौत हो गई है।

समिति की ओर से बताया गया है कि इस गौशाला में कुल 428 गोवंश थे, जिनमें छह की मौत हुई थी, जबकि इलाज के दौरान 14 गोवंशों की मृत्यु हुई है। शेष सभी गोवंशों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक