home page

उत्तर प्रदेश में 15 आईएएस और 23 पीसीएस अफसरों के तबादले

 | 
उत्तर प्रदेश में 15 आईएएस और 23 पीसीएस अफसरों के तबादले


लखनऊ, 03 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईएएस और 23 पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक, राकेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) लखनऊ से अपर आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद बनाया गया है। नीरज शुक्ला को अपर आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद से प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. चन्द्र भूषण को प्रबंध निदेशक पीसीएफ से अपर निदेशक डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनाया है। सचिन कुमार सिंह को अपर निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि मंडी परिषद से विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा नियुक्त किया है। इसके अलावा ध्रुव खाड़िया को जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी के पद से मुक्त करते हुए उन्हें मथुरा जिले का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। विवेक कुमार श्रीवास्तव को मुख्य विकास अधिकारी मऊ से प्रयागराज स्थित राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) बनाया है। नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले लखीमपुर खीरी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात थे।

श्रीहरि प्रताप शाही को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीईडा के पद से मुक्त करते हुए निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। अमित कुमार सिंह को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले निदेशक पंचायती राज के पद पर तैनात थे। प्रकाश बिन्दु को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ से सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।

अमित कुमार सिंह को निदेशक पंचायती राज से प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, प्रकाश बिंदु को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ से सचिव चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। माला श्रीवास्तव को निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म, डॉ. उज्ज्वल कुमार को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पद से विशेष सचिव एवं निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है। जे. रिभा को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन का प्रभार सौंपा है।

इनके अलावा अर्चना गहरवार को कुलसचिव केजीएमयू से डा. ऐपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का कुलसचिव और रीना सिंह को डा. ऐपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का कुलसचिव के पद से मुक्त करते हुए केजीएमयू का कुलसचिव बनाया है।

23 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

राज्य सरकार ने पीसीएस कैडर के 23 अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया है। इनमें चंद्रेश कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) संत कबीरनगर से मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया, ज्ञानेन्द्र विक्रम को उपजिलाधिकारी ललितपुर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) संतकबीरनगर, लवी त्रिपाठी को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सहारनपुर राजेश कुमार को उपजिलाधिकारी सिद्धार्थनगर से अपर नगर आयुक्त नगर निगम, मेरठ बनाया गया है।

वहीं, पुष्पेंद्र पटेल को उपजिलाधिकारी अम्बेडकरनगर से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामपुर, प्रतीक्षारत अर्पित गुप्ता को कुलसचिव बांदा कृषि विश्वविद्यालय, विजय शंकर को उपजिलाधिकारी बिजनौर से कुलसचिव, महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय कुशीनगर, अभिनव कन्नौजिया को उपजिलाधिकारी अमेठी से संयुक्त दुग्ध आयुक्त और बृजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर) को सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात किया गया है।

इसके अलावा शिवानी सिंह को अपर जिलधिकारी (नमामि गंगे) जालौन, प्रेम चन्द्र मौर्य को एडीएम (वि/रा) प्रतापगढ़, रामजी मिश्रा को एडीएम (वि/रा) लखनऊ, राजेंद्र कुमार को एडीएम (न्यायिक) हरदोई और प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को एडीएम (प्रशासन) मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। बृजेश कुमार त्रिपाठी को एडीएम (वि/रा) लखीमपुर खीरी, अनिरूद्ध प्रताप सिंह को एडीएम (वि/रा) मुजफ्फरनगर से उपनिदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, किंशुक श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (नगर) अलीगढ़ से मुक्त करते हुए प्रतीक्षारत सूची में डाल दिया है।

इसी तरह संगीता देवी को अपर जिलाधिकारी ( प्रशासन) मुरादाबाद से अपर जिलाधिकारी (नगर) अलीगढ़, गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) आजमगढ़ से अपर जिलाधिकारी (नगर) मुजफ्फरनगर, नरेंद्र सिंह को उपनिदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से अपर जिलाधिकारी (वि/रा) आजमगढ़ बनाया गया है।

इनके अलावा आदित्य कुमार प्रजापति को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) प्रतापगढ़ से अपर जिलाधिकारी (नगर) मेरठ, अमित कुमार को अपर नगर आयुक्त वाराणसी से उपनिदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद और मयंक कुंडू को उपजिलाधिकारी हरदोई से उपजिलाधिकारी मुरादाबाद बनाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक